ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना जंक्शन पर हुआ हंगामा, अधिकारियों को चैंबर छोड़कर भागना पड़ा

PATNA : पटना जंक्शन पर हंगामे की खबर है। यात्रियों के हंगामे की वजह से रेलवे के अधिकारियों को अपना चैंबर छोड़कर भागना पड़ा है। घटना रविवार शाम की है। रविवार शाम प्लेटफॉर्म संख्या ए

पटना जंक्शन पर हुआ हंगामा, अधिकारियों को चैंबर छोड़कर भागना पड़ा
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना जंक्शन पर हंगामे की खबर है। यात्रियों के हंगामे की वजह से रेलवे के अधिकारियों को अपना चैंबर छोड़कर भागना पड़ा है। घटना रविवार शाम की है। रविवार शाम प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित डिप्टी एसएस शिफ्ट और स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय में लोगों ने घुसकर हंगामा किया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि ट्रेन डायवर्ट किए जाने के बाद उन्हें सही ढंग से सूचना तक नहीं दी जा रही है। कार्यालय में यात्रियों ने हंगामा किया। वहीं, डिप्टी एसएस के नहीं होने से यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में जाने के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं हो सकी। 


हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी के यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे की वजह से उनका सारा शेड्यूल खराब हो गया है। पटना से विक्रमशीला से दिल्ली जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। इन यात्रियों ने बताया कि यहां ट्रेन के डायवर्ट होने के बाद भी अधिकारी फरार हैं। कोई सही ढंग से सूचना नहीं दे रहा है।


बड़हिया स्टेशन पर हुए प्रदर्शन के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। पटना जंक्शन के पार्सल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिन ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है, उनके पार्सल के सामान पटना जंक्शन नहीं आ सके। इससे कई लोग अपने पार्सल के लिए परेशान रहे। कोलकाता से अकालतख्त में पटना के लिए लोड हुआ पार्सल नहीं आ सका। इसी तरह भागलपुर से पटना के लिए लोड हुआ पार्सल भी डायवर्ट होकर चला गया। बाकी ट्रेनों के पार्सल भी नहीं आने से परेशानी हुई। अब इनके पार्सल के लिए इंतजार करना होगा। यात्रियों का हंगामा देखकर अधिकारी अपने चैंबर से खिसक लिए।

टैग्स