ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना जंक्शन के पास होटल सील; कोरोना पॉजिटिव ठहरा था यहां, 6 लोगों को जांच के लिए भेजा गया NMCH

PATNA : राजधानी पटना से बड़ा खबर सामने आ रही है। पटना में जिला प्रशासन ने एक होटल को सील कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के ठहरने पर ये बड़ी कार्रवाई की गयी है। व्यक्ति के संप

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से बड़ा खबर सामने आ रही है। पटना में जिला प्रशासन ने एक होटल को सील कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के ठहरने पर ये बड़ी कार्रवाई की गयी है। व्यक्ति के संपर्क में आए छह लोगों को जांच के लिए एनएमसीएच भेजा गया है।


पटना जंक्शन के पास स्थित इस होटल को सील कर दिया गया है और इस होटल में ठहरे छह लोगों को कोरोना टेस्ट के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सीवान जिला का रहने वाला व्यक्ति जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी होटल में ठहरा था।


बता दें कि बिहार में अब  तक 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गये हैं। । स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में अब तक सबसे ज्यादा सात मामले मुंगेर से हैं। सीवान में 6 मामले, गया में 5, पटना में 4 और भागलपुर में 5 मामले सामने आए हैं। मुंगेर और गोपालगंज जिले से 3-3 मामले सामने आए हैं। वहीं,  नालंदा से अब तक दो केस पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा सारण, लखीसराय और बेगूसराय जिले से से एक-एक मामले पॉजिटिव आए हैं। सूबे के अंदर अब तक कुल 2291 सैंपल की जांच हुए है जिनमें 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 2257 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।




टैग्स