ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

पटना जंक्शन का हीरो 'धर्मा कुली' गिरफ्तार, महिला दारोगा को धमकाने का आरोप

आतंकी पकड़ने वाले चर्चित कुली धर्मा को महिला आरपीएफ एसआई को धमकाने के आरोप में जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पहले भी विवादों में रहा है।

Bihar
जीआरपी ने की कार्रवाई
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना जंक्शन ब्लास्ट मामले में चश्मदीद गवाह रहे और आतंकी को पकड़ने वाले चर्चित कुली धर्मनाथ उर्फ धर्मा कुली को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ की महिला सब इंस्पेक्टर को धमकाने और बदसलूकी करने के आरोप में जीआरपी ने अरेस्ट कर जेल भेजा है।


क्या है मामला?

धर्मा कुली का भतीजा रूपेश कुमार शुक्रवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में आरपीएफ की महिला सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी ने उसे पकड़ लिया और ₹1,000 का जुर्माना लगाया। इससे नाराज़ होकर धर्मा कुली स्टेशन पर पहुंचा और एसआई से कहा था कि “भतीजे का फाइन कर अच्छा नहीं किया…छोड़ेंगे नहीं, उठवा लेंगे।”


इस धमकी और बदसलूकी की शिकायत दारोगा खुशबू ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद शनिवार रात को धर्मा को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि उसपर धमकी और अभद्र व्यवहार की धाराएं लगाई गई हैं और रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।


कौन है धर्मा कुली?

धर्मा को पटना जंक्शन पर लोग हीरो कहते हैं। धर्मनाथ उर्फ धर्मा पटना जंक्शन का कुली है जो 27 अक्टूबर 2013 के गांधी मैदान ब्लास्ट के समय चर्चा में आया था। तब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बम विस्फोट हुआ था। इससे ठीक पहले पटना जंक्शन के शौचालय में भी धमाका हुआ था, जहां से भाग रहे एक आतंकी को धर्मा ने पकड़ लिया था। इस साहसिक कार्य के कारण एनआईए ने उसे गवाह बनाया और प्रशासन ने उसकी सुरक्षा में दो सशस्त्र बॉडीगार्ड तैनात कर दिए। धर्मा कुली अक्सर बॉडीगार्ड के साथ यात्रियों का सामान ढोते हुए देखा जाता रहा है। 


पहले भी विवादों में रहा है धर्मा

यह पहली बार नहीं है जब धर्मा किसी विवाद में आया हो। करीब दो महीने पहले भी उसपर एक यात्री के साथ मारपीट और रंगदारी का आरोप लग चुका है। इस मामले में भी रेल थाने में एफआईआर दर्ज है।