ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में जिम के गेट पर झोले में मिली नवजात: मच्छरों से सूजा चेहरा देखकर जिम ऑनर ने गोद लिया, नाम रखा ‘एंजल’

सौरव पहले से ही एक बेटी और एक बेटे के पिता हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस नवजात बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया। उन्होंने इसका नाम भी एंजल रख दिया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर किस निर्दयी ने इस नवजात बच्ची को झोले में रखकर गेट में टांग दिया?

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के राजीवनगर रोड नंबर 18 में जिम के गेट पर टंगा हुआ एक झोला मिला है। उस झोले को जब जिम के मालिक चेक करने गये तब बच्चे के रोने की आवाज आने लगी। उन्होंने देखा कि झोले के भीतर एक नवजात बच्ची है। झोले से बच्ची के मिलने से जिम के मालिक भी हैरान रह गये। उन्होंने तुरंत झोले से निकालकर बच्ची को गोद में लिया और उसे डॉक्टर के पास ले गये। 


क्योंकि रातभर बच्ची इसी झोले में रही और मच्छरों ने काट-काटकर बच्ची के शरीर को फुला दिया था। बच्ची को शुक्रवार की रात में बच्ची के माता-पिता ने उसे झोले में रखकर जिम के गेट पर टांग दिया और मौके से फरार हो गये। रातभर बच्ची गेट में झोले के अंदर थी। जिम के ऑनर सौरव बच्ची को तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने नवजात का चेकअप किया है, उसे अभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। वो स्वस्थ है। चेहरे पर मच्छर के काटने से थोड़ी एलर्जी हो गई थी, जो मेडिकल के बाद ठीक हो चुका है।


सुबह 6 बजे जब जिम खुला तो जिम के ऑनर सौरव सुमन ने गेट से टंगा हुआ एक झोला देखा। झोले के अंदर नवजात बच्ची थी। जिसे झोले से निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को दी। नवजात को गेट में टांग कर किसने झोले में छोड़ा इसका पता अभी नहीं चल सका है। बच्ची को इलाज कराने के बाद जिम के मालिक सौरव ने उसे गोद लेने का फैसला ले लिया। सौरव पहले से ही एक बेटी और एक बेटा के पिता हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस नवजात बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया। उन्होंने इसका नाम एंजल भी रख दिया है। 


अभी बच्ची सौरव के घर में ही है। बच्ची को गोद लेने के बाद पूरा परिवार काफी खुश है। सौरव की पत्नी भी एंजल को देखकर काफी खुश हैं। पूरे परिवार ने मन बना लिया है कि वो बच्ची को अच्छा भविष्य देंगे। बच्ची को टीका दिलवा दिया है। पुलिस ने सौरव से चाइल्ड केयर हब से सर्टिफिकेशन लेने को कहा है। राजीव नगर इलाके में इसकी चर्चा खूब हो रही है. लोगों का कहना है कि वो कैसी मां है जिसने अपने कलेजे के टुकड़े को मच्छरों के बीच छोड़कर चली गयी. रातभर बच्ची को गेट में झोले में रखकर टांग दिया। यह कही से भी सही बात नहीं है। एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए।