ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

पटना के हृदयस्थल पर बनेगा फाइव स्टार होटल, बिहार सरकार के साथ ITC ग्रुप ने किया करार

पटना में ITC ग्रुप फाइव स्टार होटल बनाएगा। बिहार सरकार के साथ करार हुआ। दो और फाइव स्टार होटलों की योजना पर भी काम चल रहा है।

बिहार
पटना वालों को बड़ी सौगात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के लोगों को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। बिहार सरकार ने आईटीसी होटल्स लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इस करार के तहत पटना में एक शानदार फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


उन्होंने बताया कि यह होटल पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास पाटलिपुत्रा अशोका होटल की जगह बनाया जाएगा। पहले पाटलिपुत्रा अशोका जहां था वहां अब कुछ दिनों बाद फाइव स्टार होटल दिखेगा। जो इतना भव्य होगा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करेगा। उन्होंने बताया कि पटना में ITC ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित होटल का आना पटनावासियों के लिए गर्व की बात है और इससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों दोनों को ही आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।


बता दें कि पटना का इनकम टैक्स गोलंबर इलाका पटना का हृदयस्थल माना जाता है। यहां से डाकबंगला चौराहा, मुख्य सचिवालय, पटना जंक्शन, पटना एयरपोर्ट, गांधी मैदान, मरीन ड्राइव जैसी कई महत्वपूर्ण जगह पास में है। पहले यहां अशोका होटल संचालित था, लेकिन कोरोना से पहले यह बंद हो गया था। इस जगह का इस्तेमाल कोरोना के समय में लोगों को वैक्सीन देने के लिए किया था। जिसके बाद से यह होटल बंद है। अब बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने पीपीपी मोड में निविदा जारी कर इस जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने का निर्णय लिया है।


पर्यटन सचिव ने जानकारी दी कि पटना में दो और फाइव स्टार होटलों की योजना पर भी काम चल रहा है। इसके लिए गांधी मैदान पुराना बस स्टैंड और आर ब्लॉक चौराहे के पास स्थित सुल्तान पैलेस को चिन्हित किया गया है, जहां बड़े होटल ग्रुप्स को आमंत्रित किया जाएगा। पिछले करीब 20 वर्षों से पटना में फाइव स्टार होटल बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, लेकिन यह योजनाएं कभी धरातल पर नहीं उतर सकीं। हाल के वर्षों में पर्यटन विभाग ने लगातार बड़े होटल ग्रुप्स को आकर्षित करने के प्रयास किए, जिनका परिणाम अब सामने आने लगा है। आईटीसी होटल ग्रुप के साथ हुआ यह समझौता न केवल पटना के विकास और आधुनिकता की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि इससे पर्यटन और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।


टैग्स