ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पटना हाईकोर्ट में अब फिजिकल सुनवाई, कोरोना संकट टलने के बाद हुआ फैसला

PATNA : पटना हाईकोर्ट में कोरोना संकट के कारण अब तक ऑनलाइन सुनवाई हो रही थी लेकिन अब फिजिकल कोर्ट जल्द ही शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 21 फरवरी से फिजिकल कोर्ट काम करने ल

पटना हाईकोर्ट में अब फिजिकल सुनवाई, कोरोना संकट टलने के बाद हुआ फैसला
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट में कोरोना संकट के कारण अब तक ऑनलाइन सुनवाई हो रही थी लेकिन अब फिजिकल कोर्ट जल्द ही शुरू हो जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 21 फरवरी से फिजिकल कोर्ट काम करने लगेगा। सोमवार से शुक्रवार तक यानी 4 दिन फिजिकल कोर्ट काम करेगा और 1 दिन शुक्रवार को वर्चुअल मोड में मामलों की सुनवाई की जाएगी। मंगलवार की शाम पटना हाई कोर्ट समन्वय समिति और हाईकोर्ट प्रशासन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया।


हाईकोर्ट समन्वय समिति के चेयरमैन और एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल ने पूर्व की तरह सप्ताह के चार दिन फिजिकल तो एक दिन वर्चुअल कोर्ट शुरू करने की बात कही। उन्होंने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए फिजिकल कोर्ट की शुरुआत की जाएगी। सभी को इस बात को याद रखना होगा कि लापरवाही सामने आने पर फिजिकल कोर्ट को बंद कर वर्चुअल कोर्ट किया जा सकता है।


पटना हाईकोर्ट फिजिकल मोड में काम तो करेगा लेकिन इस दौरान सावधानियां बरतनी होंगी। वकीलों के साथ-साथ आने वाले दूसरे लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करना होगा। साथ ही साथ जिन मामलों की सुनवाई होगी उनसे जुड़े लोग ही कोर्ट में मौजूद रहेंगे। पटना हाईकोर्ट को पिछले दिनों कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद वर्चुअल मोड में कर दिया गया था।

टैग्स