ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना महावीर मंदिर के दानपात्र से मिले प्राचीन सिक्के, राम-सीता की बनी है तस्वीर

PATNA : पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर के दान पात्र से तीस पुराने सिक्के मिले हैं. इन सिक्कों पर भगवान राम, सीता,लक्ष्मण और हनुमानजी की तस्वीर बनी है. यह सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी ने

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर के दान पात्र से तीस पुराने सिक्के मिले हैं. इन सिक्कों पर भगवान राम, सीता,लक्ष्मण और हनुमानजी की तस्वीर बनी है. यह सिक्का ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1818 में जारी किया था. 

इसकी जानकारी देते हुए महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि गुरुवार को मंदिर के भेंटपात्र खोला गया, जिस दौरान ये पुराने सिक्के मिले. 

सिक्कों पर एक तरफ भगवान की तस्वीर और दूसरी तरफ ईस्ट इंडिया कंपनी (1818) लिखा हुआ है. इन सिक्कों के पृष्ठ भाग पर बीच में भगवान श्रीराम उनके एक तरफ सीताजी और दूसरी ओर लक्ष्मण के चित्र बने हैं. नीचे की ओर हनुमानजी विराजमान हैं.

सभी सिक्कों पर एक आना लिखा हुआ है. बताया जाता है कि अब तक अकबर द्वारा जारी राम-सीता के सिक्के मिलते रहे हैं. ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा जारी किया गया पहला सिक्का मिला है. मन्दिर की ओर से इन सिक्कों की प्राचीनता एवं प्रामाणिकता की जांच करायी जा रही है.