ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: गांधी सेतु हाईवे पर धू-धू कर जली कार, बड़ा हादसा टला

Bihar News: खबर बिहार की राजधानी के पटना- हाजीपुर के बीच गांधी सेतु हाईवे की है, जहां शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार की राजधानी के पटना- हाजीपुर के बीच गांधी सेतु हाईवे की है, जहां शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां पटना से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। 


गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ। कार सवार युवक ने बताया कि वह पटना से मुजफ्फरपुर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह गांधी सेतु पार कर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचा, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। पहले उन्होंने सोचा कि यह ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ ही पलों में कार में आग लग गई। युवक ने तुरंत कार को साइड में लगाया और बाहर कूद गया।


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।