ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पटना: घर में हो चुकी थी बीमार पिता की मौत, साथ रह रहे मासूम को भी नहीं चला पता, दोस्त ने वीडियो कॉलिंग की तब हुई जानकारी

PATNA: रामकृष्ण नगर के मधुबनी कॉलोनी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। घर में बीमार पिता से लिपट कर छह साल की बेटी पूरी रात सोई रही लेकि

पटना: घर में हो चुकी थी बीमार पिता की मौत, साथ रह रहे मासूम को भी नहीं चला पता, दोस्त ने वीडियो कॉलिंग की तब हुई जानकारी
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: रामकृष्ण नगर के मधुबनी कॉलोनी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे जानने के बाद किसी की भी रूह कांप जाएगी। घर में बीमार पिता से लिपट कर छह साल की बेटी पूरी रात सोई रही लेकिन उसे पता तक नहीं चला कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं है। इस बात से बेखबर बच्ची भूख लगने के बाद सुबह उठकर बिस्कुट खाया और फिर मोबाइल पर वीडियो गेम खेलने लगी तभी बच्ची के पिता के दोस्त ने हाल समाचार लेने के लिए वीडियो कॉलिंग की तब बच्ची ने बताया कि पापा सोए हुए है उठ नहीं रहे हैं। तभी वीडियो कॉलिंग करने वाले साथी ने मोबाइल का स्क्रीन पापा के सामने करने को कहा तो बेटी मोबाइल पापा के पास ले गयी लेकिन जब कोई हरकत ना होता दिखा तब मृतक के साथी ने कोविड हेल्पलाइन को फोन लगा दिया।



सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मानकर कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया। बच्ची को मां की अनुपस्थिति में फिलहाल मकान मालिक को सौंप दिया गया है। बच्ची की भी कोरोना जांच करायी जाएगी। जिसके बाद उसे परिजनों के हवाले किया जाएगा। मृतक के अंतिम संस्कार में मकान मालिक भी घाट पर गये थे। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभात की मौत मंगलवार की रात ही हो गयी थी लेकिन इस बात से बच्ची बेखबर थी और रातभर अपने पिता से लिपट कर सोती रही। उसे जरा भी एहसास नहीं हुआ की उनके पिता उसे छोड़ गये हैं। 



बताया जाता है कि मृतक नालंदा के इस्लामपुर के रहने वाले थे जिनकी पहचान प्रभात कुमार के रूप में हुई। प्रथमदृष्टया कोरोना से मौत होना कारण बताया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभात कुमार रामकृष्ण नगर के रोड नंबर 5 में मनोहर के मकान में किरायेदार थे। पटना जंक्शन पर हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी अपने मायके बिहटा में रहती है। पत्नी की प्रभात से अनबन चल रही थी। प्रभात अपनी छह साल की बेटी के साथ रहते थे। तीन दिन पहले जब वह दुकान पर नहीं आए तो उनके मित्र राजेश ने उन्हें फोन किया। प्रभात ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। बुखार है और सांस लेने में परेशानी भी हो रही है। इस पर दोस्त ने उन्हें आराम करने की सलाह दी।