ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना में गैस सिलेंडर को लेकर हंगामा: एजेंसी बंद मिलने पर लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने एजेंसी बंद मिलने पर सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रित हुआ और गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई।

बिहार न्यूज
सड़क जाम हंगामा
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर नाराज लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। गैस एजेंसी में ताला लटका देख स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया। यह मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित गैस एजेंसी का है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसी के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया टोला स्थित इंडियन ओम साईं गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए।


हालांकि जब लोगों ने एजेंसी पर ताला लटका देखा तो उनका गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ बढ़ गई और आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नया टोला के बारी पथ मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम होने से वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और एजेंसी बंद होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पीरबहोर और कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया और सड़क जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका।


वहीं इस पूरे मामले पर एजेंसी मैनेजर सोनू कुमार ने बताया कि बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाहों के कारण घबराकर सिलेंडर का स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं। मैनेजर के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पहुंच गए थे और जबरन सिलेंडर देने का दबाव बना रहे थे। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए कुछ समय के लिए एजेंसी को बंद कर दिया गया था।


हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई और एजेंसी को दोबारा खोल दिया गया। इसके बाद ग्राहकों का केवाईसी और गैस सिलेंडर की डिलीवरी की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। लोगों को यह समझाया जा रहा है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है, इसलिए घबराने या अनावश्यक रूप से सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है। हालांकि एजेंसी और पुलिस प्रशासन की पहल से स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन गैस सिलेंडर को लेकर फैली अफवाहों के कारण लोगों में चिंता जरूर देखने को मिल रही है।

टैग्स