ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Patna News: नए साल के जश्न के बीच एक्टिव हुआ आद्य आपूर्ति विभाग, पटना में छापेमारी से हड़कंप; होटल और दुकान सील

Patna News: पटना में खाद्य विभाग की कार्रवाई के तहत कृष्णा होटल और कृष्णा जूस-शेक सेंटर को जूस, शेक और पनीर में मिलावट पाए जाने पर सील किया गया। सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Patna News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार में नए साल के जश्न से पहले आद्य एवं आपूर्ति विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। पटना में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में जूस-शेक और पनीर में मिलावट पाए जाने के बाद कार्रवाई की। 


कंकड़बाग स्थित कृष्णा होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में मिलावटी पनीर और राजेंद्र पुल के पास कृष्णा जूस एवं शेक सेंटर पर केमिकलयुक्त जूस-शेक परोसने का मामला सामने आया। फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने निरीक्षण के दौरान जूस-शेक की दुकान से ‘डी’ नामक पाउडर बरामद किया। 


दुकानदार ने बताया कि यह पाउडर जूस और शेक को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे दिल्ली से मंगाया जाता है। वहीं कृष्णा रेस्टोरेंट में जांच के दौरान नकली पनीर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। खाद्य विभाग ने दोनों स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। 


फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने चेताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई छूट नहीं होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता