ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

छठ से पहले पटना में शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 50 लाख की खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Patna News: छठ महापर्व से पहले पटना में शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। फतुहा में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 50 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है। मौके से राजस्थान के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 435 कार्टन शराब...

छठ से पहले पटना में शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 50 लाख की खेप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna News: बिहार में छठ पर्व से पहले शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना जिले के फतुहा में पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान राजस्थान के चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मौके से 435 कार्टन शराब जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 3,830.760 लीटर बताई गई है.


मामला फतुहा थाना क्षेत्र के मुक्तकापुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास का है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यहां एक स्टोरेज प्वाइंट पर भारी मात्रा में विदेशी शराब जमा कर रखी गई है. सूचना मिलने के बाद निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद बुधवार की देर रात करीब दो बजे पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की.


छापेमारी के दौरान पुलिस को स्टोरेज प्वाइंट से 435 कार्टन विदेशी शराब मिली. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. जांच के दौरान शराब की बोतलों पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में बिक्री के लिए होने का उल्लेख मिला. इसके बाद पुलिस ने शराब की खेप को जब्त कर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार तस्करों की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र निवासी देवाराम, बिशनाराम, दयाराम और दिनेश कुमार के रूप में हुई है. पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.


कार्रवाई के बाद पुलिस ने शराब रखने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे स्टोरेज प्वाइंट को सील कर दिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस कारोबार में राजस्थान के अलावा बिहार और अन्य राज्यों के कौन-कौन लोग शामिल हैं. मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी जांच जारी है.