ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पटना गैंगरेप : तीसरे आरोपी विनायक ने कोर्ट में किया सरेंडर, संदीप मुखिया अभी भी फरार

PATNA : पटना गैंगरेप से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर आ रही है. पटना में बीबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी विनायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस इस मामले में द

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना गैंगरेप से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर आ रही है. पटना में बीबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप करने वाले आरोपी विनायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. विनायक का सरेंडर होने के बाद अब केवल संदीप मुखिया ही पुलिस की पकड़ से बाहर है. 


राजधानी में हुई बड़ी वारदात का मुख्य आरोपी संदीप मुखिया अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पटना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस ने 4 आरोपियों में से दो आरोपी कुश और विकास को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अन्य दो आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी चल रही थी. इस बीच तीसरे आरोपी विनायक सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. 


लड़की से गैंगरेप की घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा था, जिसके बाद पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने खुद कार्रवाई की कमान संभाली. एसएसपी के निर्देश पर इस मामले में एक साथ कई टीमों का गठन किया गया. आरोपी कुश की गिरफ्तारी खुद एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने की, तो विकास की गिरफ्तारी पटना के ही एक घर से की गई है. पुलिस ने भरोसा दिया है कि इस कांड को दो मुख्य आरोपी संदीप मुखिया और विनायक सिंह भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


मंगलवार देर शाम को जीवी मॉल का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गया है, जिसके आधार पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. वहीं पीड़िता ने जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पीड़िता के बयान पर महिला थाने में विनायक सिंह, संदीप मुखिया, विकास और कुश के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 D, 323 और 27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता ने खुद के साथ हुई आपबीती को बयां करते हुए कहा कि 'संदीप मुखिया और विनायक सिंह ने इससे पहले भी कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया था, आगे भी वो कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर देगा.' पुलिस से लड़की ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. पीड़िता ने ये भी बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की भी धमकी दी थी.