ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Patna News: प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एसके पुरी पुलिस ने क्षेत्र के दवा दुकानदार की चेन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एसके पुरी पुलिस ने क्षेत्र के दवा दुकानदार की चेन झपटने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, लेकिन चौकाने वाल बात यह है कि आरोपी की 3 गर्लफ्रेंड हैं। वह संतोष प्रेमिका पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। उसकी पहचान मूल रूप से मसौढ़ी निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, पटना में वह गोला रोड में किराए के मकान में रहता था। उस पर एसके पुरी सहित कई थानों में करीब डेढ़ दर्जन केस दर्ज हैं और वह सचिवालय इलाके में चेन झपटमारी में पहले जेल भी जा चुका है। वहीं, थानेदार का कहना है कि पुलिस अब आरोपी के साथी की तलाश में छापे मार रही है। एसके पुरी थाने के शिवपुरी मोड़ के पास बीते 2 सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने दवा कारोबारी की चेन झपट ली थी।


इस घटना के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तस्वीर निकाली। छानबीन में एक आरोपी की पहचान गोला रोड निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी को उसके कमरे से धर दबोचा। हालांकि उसके साथी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका।


पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी की तीन-तीन प्रेमिका है, जिसके लिए वह गैर कानूनी काम करता था। वह उन पर खर्च करने के लिए चेन झपटमारी करता था। बता दें कि इस घटना से पहले कंकड़बाग, पत्रकार नगर, बुद्धा कॉलोनी, सचिवालय और कोतवाली थाना क्षेत्र में चेन झपटमारी की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिम ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।