ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: पटना में ट्रेन से कटकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत, शादी के लिए लड़की देखने गए थे सभी लोग

Patna News: पटना के पंडारक में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से लड़की देखने जा रहे तीन लोगों की मौत हो गई वहीं एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। इस हादसे से गांव में मातम पसर गया है।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक प्रखंड में शुक्रवार को एक दुखद रेल हादसा हो गया। मेकरा ममरखाबाद हॉल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग नालंदा जिले के टाडापर गांव से गोपकिता गांव लड़की देखने जा रहे थे। मृतकों की पहचान गोविंदा मांझी, जीतो मांझी और रीतलाल मांझी के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम जगलाल मांझी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 25 लोगों का यह दल अपनी गाड़ी ममरखाबाद हॉल्ट के पास खड़ी कर पैदल ही रेल पटरी के किनारे-किनारे गोपकिता गांव की ओर जा रहा था। तभी अचानक दोनों ओर से ट्रेनें आ गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।


घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता