ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार विधानसभा की महिला कर्मचारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमीरा तोड़कर गहना और कैश किया गायब

पटना के परसा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बंद घर का ताला तोड़कर 40 हजार कैश और गहनों की चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है और कार्रवाई की मांग की है।

बिहार
अपराधियों का तांडव जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी एक के बाद एक चोरी की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का डर मानों खत्म हो गया है। इलाके में रेगुलर गश्ती नहीं होने के कारण अपराधी बेखौफ हो गये हैं और बंद घर को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पटना के परसा थाना क्षेत्र के सुईथा का है। 


जहां 29 सितंबर को बदमाशों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर कीमती गहना और 40 हजार रूपये कैश चुरा लिया। यह मकान बिहार विधानसभा की कर्मचारी सुनीता देवी का है, चोरी की इस घटना की सूचना पीड़िता ने डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटना की जानकारी ली। जिसके बाद पीड़िता ने परसा थाने में इस घटना की लिखित शिकायत की।


 पीड़िता द्वारा परसा पुलिस को दिये गये आवेदन में इस बात का जिक्र है कि घटना 29 सितंबर 2025 की है। दोपहर 12 बजे सुनीता देवी अपने पुत्र नीरज कुमार के साथ पूजा का सामान खरीदने के लिए पटना गई हुई थी। जब रात में करीब 10 बजे वह सुईथा स्थित अपने आवास पर पहुंची तब देखा की घर का मेन दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। वो जब घर के अंदर गई तो रूम के गेट का ताला भी टूटा हुआ है। वही दोनों कमरों में रखे गोडरेज का आलमीरा का लॉक भी टूटा हुआ है जबकि दीवान पलंग के अंदर का सामान भी बाहर बिखरा पड़ा है। 


घर का पूरा सामान तहस नहस किया हुआ देख यह समझने में देर नहीं हुई कि उनके घर पर चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि आलमीरा में 40 हजार कैश रखा हुआ था वो गायब है। वही एक सोना का जितिया, एक सोना का लौकेट, एक चांदी का चैन, हाथ की बाली, एक चांदी का पायल भी चोरी कर लिया गया है। चोरी की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही सुईथा गांव के ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई वो नीरज कुमार के घर पर पहुंचे और घर के हालात को देखकर वो भी हैरान रह गये। सुनीता देवी और उनके बेटे नीरज कुमार ने परसा पुलिस से केस दर्ज कर मामले की छानबीन करने की अपील की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बिहार विधानसभा की महिला कर्मचारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमीरा तोड़कर गहना और कैश किया गायब