ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

BIHAR NEWS : पटना एयपोर्ट पर घंटों फंसे रहे 178 यात्री, उड़ान से पहले विमान में खराबी

PATNA : पटना से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी (सॉफ्टवेयर संबंधित) खराबी आ गई। इस वजह से इस कोलकाता जाने वाले 178 यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही साढ़े तीन घंटे से अधिक

BIHAR NEWS :  पटना एयपोर्ट पर घंटों फंसे रहे 178 यात्री, उड़ान से पहले विमान में खराबी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान में तकनीकी (सॉफ्टवेयर संबंधित) खराबी आ गई। इस वजह से इस कोलकाता जाने वाले 178 यात्री एयरपोर्ट परिसर में ही साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार 6ई 6917 के पटना एयरपोर्ट पर 178 यात्रियों को लेकर आई थी। इसके बाद यह खबर निकल कर सामने आई है। 


जानकारी के अनुसार विमान संख्या 6ई 775 बनकर यात्रियों के साथ पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरना था। विमान में यात्रियों की बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसी बीच पायलट को कुछ तकनीकी खराबी का पता चला। इसके बाद बोर्डिंग टाल दी गई। पायलट से मिली सूचना के बाद विमान की तकनीकी खराबी को दूर करने की कोशिश की जाती रही।


यात्रियों ने बताया कि तीन घंटे तक विमानन प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें यह सूचना दी जाती रही कि विमान को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इसे देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। यात्रियों ने बताया कि काफी देर बाद उन्हें यह जानकारी दी गई कि दूसरे विमान से उन्हें कोलकाता भेज दिया जाएगा। इस चक्कर में वे साढ़े तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर उहापोह की स्थिति में फंसे रहे।


रात पौने आठ बजे के आसपास यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेज दिया गया। मात्र 103 यात्री हुए रवाना, शेष ने यात्रा टाली और टिकट रद्द कराया एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस विमान से 178 यात्रियों को कोलकाता जाना था लेकिन मात्र 103 यात्री ही स्पेशल विमान में सवार हुए। शेष यात्रियों ने टिकट रद्द करा लिया और यात्रा टाल दी। कुछेक यात्री दूसरे विमान से कोलकाता गये।