ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सफाई एजेंसी की वजह से पटना एयरपोर्ट तक पहुंची कोरोना की चेन, लापरवाही के बाद अब कार्रवाई करने की तैयारी

PATNA : कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पटना एयरपोर्ट पर काम कर रही सफाई एजेंसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद जिला प्रशासन ने सफाई एजेंसी के संचालक को नोटिस जारी कर पूछा है कि आप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच पटना एयरपोर्ट पर काम कर रही सफाई एजेंसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया. जिसके बाद जिला प्रशासन ने सफाई एजेंसी के संचालक को नोटिस जारी कर पूछा है कि आप पर कार्रवाई क्यों न किया जाए. 

लापरवाही का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि एजेंसी नीमबरू हरबर फैसिलिटेशन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के चार सुपरवाइजर समेत 54 सफाइकर्मी  और ऑपरेटर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे. इतना ही नहीं ये लोग बिना मास्क, गलब्स के ही एयरपोर्ट के एसएचए, अराइवल,  डिपार्चर से लेकर पैसेंजर लाउंज की सफाई कर रहे थे. 

जिसके बाद पटना डीएम ने एजेंसी पर कार्रवाई की बात कही है. पटना डीएम की तरफ से एयरपोर्ट के निदेशक को पत्र भेजा गया है. डीएम ने पत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौर में सफाई एजेंसी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया, जिससे एजेंसी के चार कर्मी संक्रमित हो गए हैं. इसमें एजेंसी की समीक्षा कर रिपोर्ट देने की बात कही गई है. इसके साथ ही पत्र में पूछा गया है कि इस आपदा की स्थिति मेंआपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एजेंसी के विरुद्ध क्यों ना कार्रवाई की जाए.