ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

24 घंटे के भीतर अपहरण कांड का खुलासा, पटना सिटी के गुरहट्टा से 4 अपहर्ता गिरफ्तार, अगवा हरिओम बरामद

पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर रामकृष्णानगर से अपहृत हरिऔम कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया। 4 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, ढाई लाख की फिरौती मांग रहे थे आरोपी।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के रामकृष्णानगर थाने19 सितंबर 2025 की रात करीब 10 बजे एक महिला शिल्पी कुमारी ने लिखित आवेदन दिया था कि उनके पति हरिओम कुमार का अपहरण कर लिया गया है और अपहर्ताओं ने ढाई लाख की फिरौती की मांग कर रहे हैं। थाने में शिकायत करते ही केस दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने इस अपहणकांड का उद्भेदन किया।  


रामकृष्णानगर थाना केस संख्या-791/25 दर्ज कर वरीय अधिकारियों को सूचना दी गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने त्वरित टीम का गठन किया और तकनीकी अनुसंधान व खुफिया इनपुट के आधार पर ईमाम दीवान मोहल्ला, गुरहट्टा (थाना-खाजेकला) में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दालाननुमा जगह से 6-7 युवक भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से चार को मौके से दबोच लिया गया जबकि कुछ आरोपी भागने में सफल रहे। 


दालान के अंदर से बंधक बनाए गए हरिऔम कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान हो गयी है। सभी पटना के रहने वाले है। इन सभी को जेल भेजा गया है। अपहृत हरिओम को बरामद किये जाने की सूचना परिजनों और उनकी पत्नी को दे दी गयी है। इस खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से खुश है और पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे हैं। 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

रवि कुमार उर्फ गोरख, पिता-नरेश साह, सा० महराजगंज राजपूताना गली, थाना-आलमगंज

सूरज कुमार, पिता-पप्पु प्रसाद, सा० महराजगंज राजपूताना गली, थाना-आलमगंज

आकाश राज, पिता-इन्द्रजीत साव, सा० गायघाट त्रिपोलिया, थाना-आलमगंज

आकाश कुमार, पिता-भोला प्रसाद, सा० गोरहट्टा पटना सिटी, थाना-खाजेकला

सभी आरोपी पटना जिले के रहने वाले हैं।