ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना: 15 जून को होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन की तिथि 25 मई तक बढ़ाई गयी

PATNA: बिहार के सरकारी व निजी बीएड कॉलेजों के लिए होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 मई तक की गयी है। अब तक 54

पटना: 15 जून को होगी बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा, आवेदन की तिथि 25 मई तक बढ़ाई गयी
Santosh Singh
1 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी व निजी बीएड कॉलेजों के लिए होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गयी है। आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 मई तक की गयी है। अब तक 54 हजार छात्रो ने आवेदन भरा है। अब बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी। 


परीक्षा संचालित करने की जिम्मेवारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को दी गयी है। इसके नोडल पदाधिकारी डॉ. अशोक ने परीक्षा की तिथि बढ़ाए जाने की अधिसूचना जारी की है। अब बिना विलंब शुल्क के 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है। 26 से 28 मई तक आवेदन विलंब शुल्क के साथ किया जा सकता है। ऐसे में 11 जून को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिसके बाद बीएड की परीक्षा 15 जून को कराने का फैसला लिया गया है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइड पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।