बारिश में भी चला RJD का जनसंपर्क अभियान, रामबाबू सिंह बोले..“बड़हरा में विकास और बदलाव दोनों तय हैं” देसी कट्टा के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बेटे ने हथियार लहराकर वायरल किया था वीडियो Bihar Education News: शिक्षा विभाग के इस DPO ने नहीं किया काम तो पहले हुए सस्पेंड...फिर मिला यह दंड, जानें.... Bihar Election 2025 : 'अब बदलाव का समय, बनाना होगा नया बिहार...', बोले मुकेश सहनी - कुर्सी की लालच में बिहार को भूल गए नीतीश कुमार Bihar Election 2025 : अमित शाह की नालंदा रैली से पहले यह इलाका बना ‘नो-फ्लाई जोन’, यह शहर बना ‘रेड जोन’ Bihar News: 12 साल पुरानी फाइलें बंद...अधिकारियों को मिली राहत, बिहार सरकार ने एक झटके में 17 अफसरों को दे दी क्लीनचिट BIHAR NEWS : पश्चिम चंपारण में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, बगहा क्षेत्र में छाया मातम Bihar Police : PMCH से इलाज के दौरान कैदी फरार, बाथरूम की खिड़की तोड़कर दिया पुलिस को चकमा; मची अफरातफरी मुख्यमंत्री की वैकेंसी ! नीतीश कुमार को फिर से CM की कुर्सी मिलेगी ? दरभंगा में 'अमित शाह' ने कर दिया क्लियर...जानें Bihar News: बिहार में सेमीकंडक्टर क्लस्टर और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का होगा निर्माण, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 03 Jul 2025 01:38:57 PM IST
पटना न्यूज - फ़ोटो GOOGLE
Patna News: राजधानी पटना के ठाकुर प्रसाद सिंह (TPS) कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय का स्थायी कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा गुरुवार को अधिसूचना जारी की गई। राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट आर. चोंग्थू के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार, प्रो. सिंह का कार्यकाल नियुक्ति की तिथि से तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह हाल ही में, 31 मई 2025 को टी.पी.एस. कॉलेज से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्हें कॉलेज के छात्रसंघ द्वारा ‘विदाई सह सम्मान समारोह’ में भावभीनी विदाई दी गई थी। अपने कार्यकाल के दौरान प्रो. सिंह शिक्षण, प्रशासनिक दक्षता एवं अनुशासन के लिए चर्चित रहे हैं। उन्हें शिक्षकों और छात्रों के बीच एक लोकप्रिय और दूरदर्शी शैक्षणिक प्रशासक के रूप में जाना जाता है।
उनकी नियुक्ति कुलपति चयन समिति द्वारा किए गए अनुशंसा के आधार पर की गई है। वे आज ही विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। प्रो. सिंह को पहले पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्राचार्य संघ का अध्यक्ष भी चुना गया था, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और प्रशासकीय कौशल की पुष्टि होती है। उनके नेतृत्व में टी.पी.एस. कॉलेज ने अकादमिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की थी।
इससे पहले विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में प्रो. शरद कुमार यादव कार्यरत थे। अब प्रो. सिंह के आने से विश्वविद्यालय को एक स्थायी नेतृत्व मिलने की आशा बंधी है। प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत रही है। उन्होंने हिन्दी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है और विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में हिस्सा लिया है। उन्होंने कई शोध पत्र और शैक्षणिक लेख प्रकाशित किए हैं। साथ ही वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रायोजित कई परियोजनाओं से भी जुड़े रहे हैं।
अब जब विश्वविद्यालय को एक अनुभवी और स्थायी कुलपति मिल गया है, तो शैक्षणिक सत्र 2025-26 को लेकर छात्रों और शिक्षकों में नई उम्मीदें हैं। छात्र सुविधाओं का विस्तार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, और अनुसंधान को प्रोत्साहन जैसे मुद्दों पर प्रो. सिंह के नेतृत्व में ठोस पहल की संभावना है।