ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : परिवार वालों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, काफी दिलचस्प है दोनों की प्रेम कहानी

PATNA : लोग कहते हैं कि जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है. इस कहावत का जीता-जागता उदाहरण बने हैं राजधानी पटना के रहने वाले निशांत और सीमा ने. दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है. पहले

बिहार : परिवार वालों की सहमति से प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, काफी दिलचस्प है दोनों की प्रेम कहानी
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोग कहते हैं कि जोड़ियां भगवान बनाकर भेजता है. इस कहावत का जीता-जागता उदाहरण बने हैं राजधानी पटना के रहने वाले निशांत और सीमा ने. दोनों की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है. पहले प्रेमी युगल के परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों के घर वाले मान भी गए और जो भी तनाव था वह पूरी तरह खत्म हो गया. 


प्रेमी जोड़े ने अपनी कहानी बयां की. दरअसल, पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले 21 साल के निशांत उर्फ़ पप्पू को चकनूरी इलाके की रहने वाली 19 वर्षीय सीमा कुमारी से प्यार हो गया. दो साल गुजर जाने के बाद उन दोनों ने जब शादी करने का फैसला लिया तो उनके घरवालों को उनका रिश्ता नागवार गुजरा. फिर क्या था प्रेमी जोड़ा अपनी नई दुनिया बसाने के लिए घर से भाग निकला. बाद में जब सीमा के घरवालों को दोनों के घर से भागने की खबर मिली तो उन्होंने प्रेमी निशांत के खिलाफ थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. 


पुलिस तक मामला पहुंचते ही उन्होंने निशांत के परिवार वालों से सीमा को सुरक्षित घर वापस भिजवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. दो महीने बाद जब सीमा और निशांत घर वापस लौटे तो सीमा गर्भवती हो गई. अब जब सीमा के घरवालों को इसकी भनक लगी तो दोनों परिवारों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया और देखते-देखते मामला पुलिस के लिए भी काफी सिर दर्द बन गया. 


पुलिस और समाज के लोगों द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद दोनों के घर वालों ने आखिरकार उनके रिश्ते को अपना लिया और थाने में सुलह समझौता कर पूरे रीति-रिवाज के साथ दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई. शादी होने के बाद अब दोनों परिवारों के बीच उत्पन्न हुआ विवाद भी खत्म हो चुका है. और अब दोनों ख़ुशी से अपनी जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता