ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पप्पू यादव फिर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!..आयोग के समक्ष रख दी बड़ी मांग, कहा..लोस चुनाव रद्द कर फिर से कराये मतदान

पप्पू यादव ने आगे कहा कि 65 लाख ग़लत मतदाता अगर थे जिसके दम पर लोकसभा चुनाव जीते हैं। तो लोकसभा का पूरा चुनाव रद्द कीजिए। मोदी जी हमलोग फिर से चुनाव लड़ें! मेरी चुनौती स्वीकार कीजिए! पप्पू यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गयी.

BIHAR
पप्पू यादव का बड़ा बयान
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  बिहार में एक महीने की मशक्कत के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित किया। प्रारूप सूची में बिहार में 7 करोड़ 24 लाख मतदाताओं के नाम प्रकाशित किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि 65 लाख से ज़्यादा नाम हटा दिए गए हैं। अब राज्य में कुल 7.24 करोड़ वोटर ही बचे हैं। 


आयोग का यह भी कहना है कि हटाए गए नामों में ज्यादातर लोग या तो अब जीवित नहीं हैं या फिर दूसरी जगह स्थायी रूप से चले गए हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रारूप सूची को लेकर विपक्ष आपत्ति जता रहा है। तेजस्वी यादव का आरोप है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब मेरा नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है तो हम अब चुनाव कैसे लड़ेंगे। 


उनके बाद मुकेश सहनी यह कह रहे हैं कि एसआईआर में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी मुंबई में रहती है लेकिन उसका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में डाल दिया गया है। अब ताजा बयान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का सामने आया है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में एक माह में चुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग को अब पता चला है कि 22 लाख लोग मर गए हैं। 35 लाख लोग लापता है, 8 लाख का दो बार नाम है! 


हद है बेईमानी की! पप्पू यादव ने आगे कहा कि 65 लाख ग़लत मतदाता अगर थे जिसके दम पर लोकसभा चुनाव जीते हैं। तो लोकसभा का पूरा चुनाव रद्द कीजिए। मोदी जी हमलोग फिर से चुनाव लड़ें! मेरी चुनौती स्वीकार कीजिए! पप्पू यादव के इस बयान के बाद एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गयी है। चुनाव आयोग से जो मांग पप्पू यादव कर रहे हैं ठीक वही मांग वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी भी कर रहे हैं. मुकेश सहनी ने तो यहां तक कह दिया है कि जो ड्राफ्ट जारी किया गया है उसमें गड़बड़झाला है। मेरी धर्मपत्नी मुंबई में रहती हैं लेकिन यहां नाम जोड़ दिया गया है। चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। देश के प्रत्येक नागरिक को सोचना चाहिए।




टैग्स