ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

पप्पू यादव ने मेदांता को कोविड अस्पताल बनाने की मांग की, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी

PATNA : जन अधिकार पार्टी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तीन हेल्पलाइन नंबर - 6209213920, 912216284

पप्पू यादव ने मेदांता को कोविड अस्पताल बनाने की मांग की, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई है. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर तीन हेल्पलाइन नंबर - 6209213920, 9122162845, 7004091130 जारी किया किया है. पप्पू यादव ने कहा कि इस हेल्पलाइन पर कोरोना पीड़ित अपनी समस्या बता सकते हैं. जन अधिकार पार्टी इस संकट को एक आपदा मानती है और ऐसे लोगों की हरसंभव मदद आपदा पीड़ित की तरह की जाएगी. 


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कोरोना की स्थिति भयावह है। मरीज सड़क पर हैं। मृतकों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में बेड नहीं है और चारों तरफ भय व्याप्त है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य मंत्री बंगाल चुनाव में व्यस्त हैं। कोरोना के इलाज के नाम पर पारस सहित सभी निजी अस्पताल लाखों की लूट मचाए हुए हैं। हमारी मांग है कि सरकार सभी निजी अस्पतालों के लिए फीस निर्धारित करे।


पप्पू यादव ने मेदांता को कोविड अस्पताल बनाने की मांग की, सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी


जाप अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोरोना काल में मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। हमारी मांग हैं कि सरकार मजदूरों के लिए एक आर्थिक पैकेज की घोषणा करें। जाप बिहार में बढ़ते अपराध और कोरोना संकट पर सरकारी उदासीनता को लेकर राज्यपाल से मिलेगी।


इस दौरान रघुपति सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू व भाई दिनेश, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, प्रदेश महासचिव आनन्द कुमार सिंह, राजेश राॅय व मो. अकबर अली, पटना जिला अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, हरेराम महतो, राजीव मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, बाबू लाल विरोधी, अकबर अली, सुप्रिया खेमका, ज्योति चंद्रवंशी, आदिल मेहता, गौतम आनंद, टिंकू यादव, कुमार रवि शंकर, संजय सिंह, राजेश कुशवाहा, महेश यादव, रंजन कुमार मौजूद रहे।