ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पप्पू यादव की तबीयत ख़राब होने के कारण होली नहीं मनाएगी जाप, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने किया एलान

PATNA : जाप के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत ख़राब होने के कारण जन अधिकार पार्टी ने इसबार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्

पप्पू यादव की तबीयत ख़राब होने के कारण होली नहीं मनाएगी जाप, युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने किया एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जाप के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की तबीयत ख़राब होने के कारण जन अधिकार पार्टी ने इसबार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अस्वस्थ्य हैं. इसलिए पार्टी इसबार होली सेलिब्रेट नहीं करेगी. पप्पू यादव का ऑपरेशन हुआ है और वो फिलहाल बीमार हैं. 


नालंदा जिले के कराय परशुराय प्रखंड अंतर्गत गालिमपुर ग्राम निवासी चंद्रशेखर सिंह के परिजनों से मिलने के बाद युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि जन अधिकार पार्टी ने इसबार होली नहीं मनाने का निर्णय लिया है. क्योंकि पप्पू यादव बीमार हैं.  गौरतलब हो कि चंद्रशेखर सिंह का निधन 7 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से हो गया था, जिसके लिए उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और मीडिया से बातचीत में कहा कि हम हर साल होली धूमधाम से मनाते रहे हैं. इस मौके पर गरीब व जरूरतमंदों लोगों के बीच रंग अबीर और मठाई हर साल बांटते थे.


उन्होंने कहा कि हमारे अभिभावक पप्पू यादव हमेशा गरीब, जरूरतमंद, लाचार, दबे कुचले लोगों की मदद करते रहे हैं.होली में भी वे सबों के बीच अबीर गुलाल लगाते रहे हैं. लेकिन इस बार ऑपरेशन की वजह से वे होली से दूर रहेंगे, ऐसे में हमने भी होली न मनाने का निर्णय लिया है.इस दौरान हम पार्टी के प्रदेश कार्यालय से दूर अपने पैतृक आवास गालिमपुर में परिजनों के साथ रहेंगे.