ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

PM MODI IN BIHAR: पहलगाम हमले के जख्मों के बीच बिहार आ रहे PM मोदी, इन चीजों की देंगे सौगात

PM Modi in Bihar: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के जख्मों के बीच पीएम मोदी आज बिहार आ रहे हैं। ऐसे में देश भर की नजरें आज बिहार पर होगी

Pm Modi in Bihar
Pm Modi in Bihar
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PM MODI IN BIHAR: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के जख्म काफी गहरे हैं। पूरे देश में आतंकियों को सबक सिखाने की मांग उठ रही है और उन्हें करारा जवाब देने की बात केंद्र सरकार की तरफ से भी कही गई है। 


वहीं, देश को मिले इन गहरे जख्मों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मधुबनी के झंझारपुर की लोहना पंचायत में पंचायती राज दिवस पर आयोजित सभा में शामिल होंगे। यहां वह एक सभा को भी संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में अब देश भर की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि पीएम मोदी यहां आकर आतंकवाद को लेकर क्या बोलते हैं ? क्या एक बार फिर से भारत सर्जिकल स्ट्राइक की रणनीति तैयार कर रही है? इन तमाम बातों को जानने के लिए जनता काफी उत्सुक है।


इसके अलावा पीएम मोदी आज बिहार में 13,480 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम सहरसा-एलटीटी अमृत भारत व जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ भी करेंगे। 


इसके साथ ही अपनी सभा में प्रधानमंत्री दो लाख स्वयंसहायता समूहों को 930 करोड़ की आर्थिक मदद जारी करेंगे।


आपको बताते चलें कि प्रधानमंत्री सुबह 11.40 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल रहेंगे। यह कार्यक्रम सादगी से आयोजित किया जाएगा। पीएम करीब एक घंटा यहां रहेंगे।