ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पैक्स चुनाव के पहले चरण का मतदान आज, पटना डीएम ने पुख्ता तैयारियों का किया दावा

PATNA: प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के पहले चरण का मतदान आज है। पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई है जो दोपहर 3 बजे तक

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) चुनाव के पहले चरण का मतदान आज है। पहले चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई है जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। पटना के डीएम कुमार रवि ने बताया कि वोटिंग की सारी तैयारियां दुरुस्त कर ली गयी हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।


डीएम सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि पटना जिला के पटना सदर, फुलवारीशरीफ, पुनपुन, नौबतपुर, दुल्हिनबाजार, दानापुर, पाजीगंज प्रखंडों में पैक्स निर्वाचन के पहले चरण की वोटिंग होगी। कुमार रवि ने बताया कि कुल 07 प्रखंडों के सभी पैक्सों के मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्भीक वातावरण में मतदान कराने के लिए पुलिस और चुनाव पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। 


उन्होनें ने बताया कि सीमा सील, वाहन चेकिंग, नदी गश्ती की सम्पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्ष की होगी। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी का दायित्व होगा कि वे असमाजिक तत्वों के आवागमन, अवांछित वाहनों के परिचालन पर पूर्ण नियंत्रण रखेंगे।