ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

NSMCH में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक

Patna News: NSMCH बिहटा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक, जागरूकता वार्ता और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए लोगों को तनाव, अवसाद और एंग्जायटी के प्रति जागरूक किया गया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), बिहटा के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम के पहले दिन, 9 अक्टूबर को, विभिन्न रचनात्मक कला गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं, 10 अक्टूबर को गोविंदपुर गांव में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता वार्ता और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।



मेडिकल छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में तनाव, अवसाद और एंग्जायटी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि मानसिक बीमारी कोई सामाजिक कलंक नहीं है और समय पर उचित उपचार तथा परिवार के सहयोग से इससे उबरना संभव है। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) अनिमेष गुप्ता ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामाजिक झिझक और लोक-लाज के डर से मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उन पर खुलकर बात करना और समय पर सहायता लेना आवश्यक है।



कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति में नोडल अधिकारी डॉ. सोनी रानी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. मधु प्रिया (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. तनय सिन्हा (सहायक प्रोफेसर) और डॉ. शिखा सिंह (जूनियर रेजिडेंट) शामिल रहे।



कार्यक्रम में विभाग के फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट्स, मेडिकल छात्रों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।


NSMCH में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक



NSMCH में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को किया गया जागरूक

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता