ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में अब जनता के सुझाव पर बनेगी सड़कें, नीतीश सरकार ने आम लोगों को दिया बड़ा अधिकार

कुछ सड़क की गुणवत्ता अच्छी नहीं है तो कुछ सड़क की चौड़ाई कम है। इसके कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सड़कों के निर्माण में लोगों से सुझाव लेने का निर्णय लिया गया है।

bihar
सड़क निर्माण में जनता की भागीदारी
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार ने राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात दी है। अब राज्य में सड़क निर्माण से जुड़ा कोई भी कार्य जनता की सहभागिता और सुझावों के आधार पर किया जाएगा। सड़कें कैसी होंगी, कहां बनेंगी और किन समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इन सभी बातों में अब आम नागरिकों की राय को महत्त्वपूर्ण माना जाएगा। पथ निर्माण विभाग ने इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर ली है और इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


सड़क निर्माण में जनता की भागीदारी

 सरकार का यह कदम न सिर्फ पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की ज़रूरतों के मुताबिक सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य को बेहतर ढंग से अंजाम दिया जा सकेगा। अभी तक अक्सर देखा गया है कि कई सड़कों की गुणवत्ता खराब होती है, कहीं चौड़ाई बहुत कम होती है, तो कहीं पुल-पुलियों पर पानी भर जाता है, जिससे यातायात बाधित होता है। जनता की राय लेने से अब इन समस्याओं का समय रहते समाधान हो सकेगा।


टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर से सीधे सुझाव

इस पहल के तहत पथ निर्माण विभाग एक टोल फ्री नंबर और एक मोबाइल नंबर (व्हाट्सएप सपोर्ट सहित) जारी करेगा, जिस पर आम नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और राय सीधे भेज सकेंगे। चाहे वह किसी सड़क की खराब स्थिति हो, गड्ढे हों, चौड़ाई की कमी हो या पुल-पुलिया पर जलजमाव अब इन सबकी जानकारी विभाग तक बिना किसी माध्यम के सीधे जनता दे सकेगी।


सड़क पर लगेगा सूचना बोर्ड

सरकार ने यह भी फैसला लिया है कि हर सड़क परियोजना के आरंभ और अंत में एक बोर्ड लगाया जाएगा। इस बोर्ड पर निम्नलिखित जानकारियां स्पष्ट रूप से अंकित होंगी:

सड़क निर्माण या मरम्मत की शुरुआती और समाप्ति तिथि

निर्माण कार्य में लगी एजेंसी या ठेकेदार का नाम

संपर्क के लिए विभाग का टोल फ्री और मोबाइल नंबर

नागरिकों से सुझाव और प्रतिक्रिया के लिए व्हाट्सएप सुविधा

इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा और लोग किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचा सकेंगे।


प्राथमिकता होगी सुरक्षा और सुविधा

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब सड़क निर्माण में केवल ढांचागत मजबूती ही नहीं, बल्कि यात्री सुरक्षा और सुविधा को भी मुख्य प्राथमिकता दी जाएगी। खराब डिजाइन, जल निकासी की समस्याएं, और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय लोगों की अनुभवजन्य जानकारी अमूल्य साबित हो सकती है।

टैग्स