ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

PATNA NEWS : NMCH इमरजेंसी के सामने खड़ी बाइक देखते ही देखते धू-धूकर जली, मौके पर मचा हड़कंप

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। यहां एनएमसीएच परिसर में खड़ी बाइक अचानक धू-धूकर जलने लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, आ

PATNA NEWS : NMCH इमरजेंसी के सामने खड़ी बाइक देखते ही देखते धू-धूकर जली, मौके पर मचा हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आया है। यहां एनएमसीएच परिसर में खड़ी बाइक अचानक धू-धूकर जलने लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि, आनन-फानन में बाइक में लगी आग को बुझाया गया। घटनास्थल के आसपास कई वाहन खड़े होने के कारण मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही है कि इस हादसे में कोई भी शख्स घायल नहीं हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, पटनासिटी स्थित एनएमसीएच अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गयी। आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जानकारी अनुसार NMCH के सेंट्रल इमरजेंसी के ठीक सामने खड़ी बाइक में आग लगी। वहीं मौके पर दर्ज़नों बाइक और कार भी मौजूद था। जिसके कारण एक बड़ा हादसा भी घट सकता था। 


लेकिन समय रहते इसपर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल स्थित सामान्य हो गयी है। वहीं घटना को वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे कुछ ही मिनटों में बाइक धू-धूकर जल गई। वहीं आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा परिसर धुआं-धुआं हो गया। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।