ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

नियोजित शिक्षकों को सरकार ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, ड्यूटी पर लौटे नहीं तो जाएगी सबकी नौकरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार सरकार ने हड़ताली नियोजित शिक्षकों को आखिर अल्टीमेटम दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक हड़ताली निय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार सरकार ने हड़ताली नियोजित शिक्षकों को आखिर अल्टीमेटम दिया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक हड़ताली नियोजित टीचरों को 25 फ़रवरी तक नौकरी पर लौटने का मौका दिया गया है. जो भी शिक्षक ड्यूटी पर लौटना चाहते हैं. वो 25 फ़रवरी से लौट जाएं और मूल्यांकन कार्य में योगदान दें. 


शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लेटर लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि जो भी शिक्षक हड़ताल में शामिल रहेंगे. जिनको मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया जायेगा, अगर वो नहीं आते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल प्रभाव से फ़ौरन उन्हें सस्पेंड किया जाये. इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि कोई भी जिलाधिकारी 24 फ़रवरी से लेकर 29 फ़रवरी तक छुट्टी नहीं लेंगे. वह अपने मुख्यालय में बने रहेंगे.


शिक्षा विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सरकार की ओर से मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि इससे पहले सरकार ने व्यवस्था में अवरोधक बन रहे शिक्षकों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया था. अब उनके खिलाफ एफआईआर कर सीधे कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

नियोजित शिक्षकों को सरकार ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, ड्यूटी पर लौटे नहीं तो जाएगी सबकी नौकरी

नियोजित शिक्षकों को सरकार ने दिया आखिरी अल्टीमेटम, ड्यूटी पर लौटे नहीं तो जाएगी सबकी नौकरी