ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

नियोजित शिक्षकों को मिला पटना की मेयर का साथ, CM से करेंगी बात

PATNA : नियोजित शिक्षकों को पटना की मेयर सीता साहू का साथ मिला है। हड़ताली शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ वे शिक्षकों के साथ सरकार के खिलाफ खड़ी हो गयी हैं। मेयर ने शिक्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : नियोजित शिक्षकों को पटना की मेयर सीता साहू का साथ मिला है। हड़ताली शिक्षकों पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ वे शिक्षकों के साथ सरकार के खिलाफ खड़ी हो गयी हैं। मेयर ने शिक्षकों को भरोसा दिलाय़ा कि वे उनकी समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगी।


मेयर सीता साहू से मिलकर आज नियोजित शिक्षकों ने एक ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए शिक्षकों ने उन्हें बताया कि ने अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल कर रहे हैं। वहीं सरकार उनपर दमानात्मक कार्रवाई कर रही है। शिक्षकों को सस्पेंड किया जा रहा है और उनपर केस भी ठोका जा रहा है। शिक्षकों की समस्यायों से रुबरू होने के बाद उन्होनें कहा कि पटना नगर निगम भी शिक्षकों की एक नियोजन ईकाई है। इस नाते हमें शिक्षकों के सुख-दुख का पूरा ख्याल है और हम उनपर किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होनें कहा कि आपकी समस्यायों को लेकर मैं जल्द ही सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात करूंगी और आपकी बातों को उनके सामने रखूंगी।


बता दें कि इंटर कॉपी नहीं जांचने पर सरकार हड़ताली शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। शिक्षकों को सस्पेंड किया जा रहा है और उनपर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अब तक पटना जिला के सैकड़ों शिक्षकों समेत सूबे के हजारों शिक्षकों को सस्पेंड कर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई हो चुकी है।