ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक बयान पर भड़के नित्यानंद राय, कहा.. देशवासियों से माफी मांगे राहुल-तेजस्वी

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से बिहार और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

Bihar
राहुल-तेजस्वी को चेतावनी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के समर्थको द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने पर भड़के केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को बिहार और हिंदुस्तान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल और तेजस्वी देश के लोगों से माफी मांगे।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के समर्थको द्वारा प्रधानमंत्री जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए दोनों पार्टियों को कटघरे में खडा करते हुए बिहार और देश के लोगों से माफी मांगने की मांग कि और कहा कि बिहार के लोग यह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री जी के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की जाए।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह विपक्ष के नेता बनने के लायक नहीं है क्योंकि जिस मंच से प्रधानमंत्री जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जाए और उसको लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की तरफ से माफी नहीं मांगना यह बताता है कि राहुल गांधी और तेजश्वी यादव वोटर अधिकार यात्रा के नाम पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं। इतना ही नही विरोधी दल के लोगों ने वोटर अधिकार यात्रा को गाली गलौज करने का मंच बना कर रख दिया है।


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि आजकल राहुल गांधी और तेजस्वी संविधान की कॉपी जेब में लेकर घूम रहे हैं लेकिन इनलोगो ने संविधान को मजाक बना कर रख दिया है। क्या राहुल गांधी को नहीं मालूम है कि प्रधानमंत्री का पद संवैधानिक पद है? क्या राहुल गांधी को यह नहीं मालूम है कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं किसी पार्टी के नहीं? और यह जानने के बाद भी प्रधानमंत्री जी के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणी की जा रही है इसका जवाब देश के लोग देंगें..


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तत्काल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव देश के लोगों से माफी मांगे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी.. प्रधानमंत्री के अपमान को लेकर बिहार के 14 करोड़ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और इसका जवाब जनता देने के लिए तैयार है..