ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश सरकार ने तबलीगी जमात के 12 लोगों को किया ट्रेस, बिहार में साढ़े 12 हजार विदेश से आये लोग क्वारंटाइन

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में तबलीगी जमात के 12 लोगों को ट्रेस कर लिया है. जबकि तबलीगी जमात के 55 और लोगों को ट्रेस करने का प्रयास जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार ने बिहार में तबलीगी जमात के 12 लोगों को ट्रेस कर लिया है. जबकि तबलीगी जमात के 55 और लोगों को ट्रेस करने का प्रयास जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ताजा स्थिति की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि तबलीगी जमात के कुल 112 लोगों की सूची बिहार को उपलब्ध कराई गई थी. जिसमें से एक दर्जन को ट्रेस किया जा चुका है, बाकी बचे लोगों को भी ट्रेस करने का प्रयास जारी है. ताकि उनका कोरोना सैंपल टेस्ट कराया जा सके.


प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की भी जानकारी दी है कि बिहार में विदेश से आए तकरीबन 12 हजार 51 लोगों की पहचान की जा चुकी है. इन सभी को क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी है कि बिहार के बाहर से आए 1,74,470 लोगों को भी होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. बाहर से आए लोगों का लगातार टेस्ट भी कराया जा रहा है. देश के अन्य हिस्सों से आए लोगों को स्थानीय स्तर पर टेस्ट कराते हुए क्वारंटाइन किया गया है. जबकि संदिग्धों का टेस्ट सैंपल कराया जा रहा है.


प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी बताया है कि बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण पोस्ट मरीज के कारण पैदा जिसकी मृत्यु हो गई. बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 24 मामले सामने आ चुके हैं. जिनमें से 12 को एक व्यक्ति के कारण इंफेक्शन हुआ. 

टैग्स