ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

गांधी मैदान में एक्सपोज होने के बाद नीतीश को हुई चिंता, अगली बार आयोजन में ऊपर से मैदान को कवर करेंगे

PATNA : गांधी मैदान में पूरे दमखम के साथ शक्ति प्रदर्शन के लिए जेडीयू ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. बिहार के कोने-कोने से लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया गया,

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : गांधी मैदान में पूरे दमखम के साथ शक्ति प्रदर्शन के लिए जेडीयू ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया. बिहार के कोने-कोने से लाखों कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया गया, लेकिन जेडीयू का यह दावा गांधी मैदान पहुंचकर मुंह के बल गिर गया. नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से भले ही मायूस हुए हो लेकिन खुले मंच से उन्होंने इसे जाहिर नहीं होने दिया.

इसको भी पढ़ें: तो क्या कन्हैया से छोटा हो गया नीतीश का कद? भीड़ के पैमाने पर गांधी मैदान दे रहा गवाही


अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का खूब शुक्रिया अदा किया. नीतीश ने कहा कि मौसम खराब होने के बावजूद इतनी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुंचे, इसके लिए हम सब का आभार जताते हैं. मंच पर बैठे नीतीश कुमार को इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि बिस्कोमान टावर से लेकर तमाम जड़ों से गांधी मैदान की तस्वीरें निकाली जा चुकी है. गांधी मैदान के एरियल व्यू वाली तस्वीरों में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी का रियलिटी चेक में सामने आ चुका है. लिहाजा संबोधन खत्म करने से पहले नीतीश कुमार ने धूप में बैठे कार्यकर्ताओं को लेकर अपनी चिंता जताई.


नीतीश कुमार ने कह दिया कि गांधी मैदान में जेडीयू का अगला कार्यक्रम हुआ तो मैदान ऊपर से खबर कर दिया जायेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि मंच पर बैठे नेताओं को भूख नहीं लगती और कार्यकर्ताओं को धूप में घंटों बैठना पड़ता है. लिहाजा अब जेडीयू के अगले आयोजन में मैदान ऊपर से कवर किया जायेगा. अगर ऐसा हुआ तो जेडीयू के कार्यक्रम में मौजूद लोगों की संख्या का आकलन करना मुश्किल होगा.