ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राज्यपाल के पैर छूने झुक गये नीतीश, बिहार विधानसभा में हुआ वाक्या

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैर छूने के लिए झुकने की कोशिश की, लेकिन महामहिम राज्यपाल ने ऐसा करने से मना किया।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैर छूने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीचे झुक गये हालांकि महामहिम ने उन्हें ऐसा करने से रोका। यह वाक्या बिहार विधानसभा में उस वक्त हुआ जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जब दोनों सत्र को संयुक्त रूप से संबोधित करने पहुंचे थे। जब उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तभी की यह तस्वीरें हैं। उस वक्त बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद थे। 


बता दें कि इससे पूर्व भी इसी तरह का एक वाक्या पिछले साल सामने आया था, जब रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। नीतीश कुमार जेडीयू नेता संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए। रविशंकर प्रसाद ने तुरंत नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें सम्भाला। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। 


राज्यपाल के पैर छूने झुक गये नीतीश, बिहार विधानसभा में हुआ वाक्या

राज्यपाल के पैर छूने झुक गये नीतीश, बिहार विधानसभा में हुआ वाक्या