ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए.. किसे मिला कौन सा विभाग

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंट

नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए.. किसे मिला कौन सा विभाग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर नीतीश कुमार के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे से जुड़ी हुई आ रही है। बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन समेत वे सभी विभाग रहेंगे जो किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं। वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और ग्रामीण कार्य विभाग का जिम्मा रहेगा।


जबकि विजय कुमार चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर और संसदीय कार्य विभाग का मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और योजना एवं विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है, आलोक मेहता राजस्व और भूमि सुधार विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। वहीं तेजप्रताप यादव को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेवारी मिली है। अफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है, अशोक चौधरी भवन निर्माण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं जबकि श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है।


आरजेडी कोटे से मंत्री बने सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री बनाई गईं हैं। जबकि मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है वहीं कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।


ललित यादव को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का मंत्री बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार सुमन अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री बनाए गए हैं। संजय कुमार झा को जल संसाधन और सूचना जन संपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। शीला मंडल परिवहन विभाग की मंत्री बनाई गई हैं जबकि समीर महासेठ को उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है।


प्रो. चंद्रशेखर बिहार के नये शिक्षा मंत्री बनाए गए हैं, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, सुनील कुमार को मद्य निषेद्य, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, अनिता देवी को पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जयंत राज को लघु जल संसाधन विभाग, सुधाकर सिंह को कृषि विभाग, जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुरारी प्रसाद गौतम को पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है।


जबकि कार्तिक कुमार को विधि विभाग, शमीम अहमद को गन्ना उद्योग विभाग, शाहनवाज को आपदा प्रबंधन विभाग, सुरेंद्र राम को श्रम विभाग, मो.इसराईल मंसूरी को सूचना प्रावैधिकी विभाग का मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले नीतीश कैबिनेट के कुल 31 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।


नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए.. किसे मिला कौन सा विभाग


नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिए.. किसे मिला कौन सा विभाग