ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नीतीश के मंत्री का ट्वीट नहीं पसंद आया 'अधिकारी' को, उठाया सवाल.. ये लिखने की क्या जरूरत थी ?

PATNA : बिहार सरकार के अधिकारी ने बिहार सरकार के एक मंत्री के ट्वीट पर सवाल उठा दिया है. दरअसल, बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा रविवार को दरभंगा में आईएमए द्वार

नीतीश के मंत्री का ट्वीट नहीं पसंद आया 'अधिकारी' को, उठाया सवाल.. ये लिखने की क्या जरूरत थी ?
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के अधिकारी ने बिहार सरकार के एक मंत्री के ट्वीट पर सवाल उठा दिया है. दरअसल, बिहार सरकार में  जल संसाधन मंत्री संजय झा रविवार को दरभंगा में आईएमए द्वारा आयोजित डीएमसीएच बचाओ, एम्स बनाओ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी थी.


लेकिन उनका ट्वीट बिहार सरकार अपर मुख्य सचिव संजय कुमार को पसंद नहीं आया. संजय झा ने जो ट्वीट किया था उसके साथ एक तस्वीर भी साझा की थी जिसमें 'दरभंगा बचाव' लिखा हुआ था. और यही बात संजय कुमार को पसंद नहीं आया. और उन्होंने संजय झा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सवाल उठा दिया कि सेव DMCH लिखने की क्या जरूरत थी. 


संजय झा ने जो ट्वीट किया था उसमें लिखा था कि, आज शाम दरभंगा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित करने और अपार स्नेह देने के लिए सभी चिकित्सक बंधुओं का हृदय से आभार. इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि डीएमसीएच के पुराने इतिहास के कारण ही दरभंगा में एम्स निर्माण का फैसला लिया गया है. ऐसे में जल्द ही 150 एकड़ जमीन पर एम्स के निर्माण का काम शुरू होगा. वहीं, 77 एकड़ जमीन पर डीएमसीएच का भी विस्तार किया जाएगा. 


नीतीश के मंत्री का ट्वीट नहीं पसंद आया 'अधिकारी' को, उठाया सवाल.. ये लिखने की क्या जरूरत थी ?


अधिकारी ने किया ये सवाल

मंत्री की ट्वीट पर अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि डीएमसीएच बचाओ लिखने की क्या जरूरत थी. अब मंत्री के ट्वीट पर अधिकारी द्वारा सवाल उठाए जाने पर लोग चर्चा करने लगे हैं.  


बता दें कि डीएमसीएच बचाओ और एम्स बनाओ कार्यक्रम में डीएमसीएच से पढ़ाई कर निकले कई डॉक्टरों के साथ-साथ वर्तमान  में पदस्थापित डॉक्टर भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि पटना में पीएमसीएच होने के बाद जैसे एम्स का निर्माण हुआ. ठीक इसी तरह डीएमसीएच के रहते हुए दरभंगा में भी एम्स का निर्माण होगा.

टैग्स