ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश के खास सीनियर IPS अधिकारी ने बिहार छोड़ा: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये, केंद्र सरकार ने SSB का आईजी बनाया

PATNA: बिहार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का राज्य छोड़ कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला जारी है. अब नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी ने बिहार छ

नीतीश के खास सीनियर IPS अधिकारी ने बिहार छोड़ा: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये, केंद्र सरकार ने SSB का आईजी बनाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का राज्य छोड़ कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का सिलसिला जारी है. अब नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारी ने बिहार छोड़ दिया है. वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये हैं, जहां उन्हें सशस्त्र सीमा बल यानि एस.एस.बी. का आईजी बनाया गया है. इससे पहले बिहार के डीजीपी रजविन्दर सिंह भट्टी ने ही डीजीपी जैसा सबसे अहम पद छोड़ कर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने का फैसला लिया था.


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये नैयर हसनैन खां

बिहार के सीनियर आईपीएस अधिकारी नैयर हसनैन खां केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये हैं. बिहार सरकार ने उन्हें अपने आर्थिक अपराध इकाई के साथ साथ स्पेशल विजलेंस यूनिट का एडीजी बना रखा था.नैयर हसनैन खां को नीतीश कुमार का खास अधिकारी माना जाता था. लेकिन वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये हैं.


एसएसबी के आईजी बनाये गये

शुक्रवार की शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नैयर हसनैन खां की पोस्टिंग को लेकर आदेश निकाला गया. उन्हें सशस्त्र सीमा बल यानि एस.एस.बी. का आईजी बनाया गया है. एस.एस.बी. भारत-नेपाल सीमा की निगरानी के लिए बनाया गया अर्धसैनिक बल है. नैयर हसनैन खां बिहार सरकार के मानकों के मुताबिक भले ही एडीजी बन गये थे, केंद्र सरकार ने उन्हें आईजी के पद पर तैनात किया है. उन्हें पांच सालों के लिए एसएसबी में तैनात किया गया है.


लगातार जा रहे अधिकारी

नैयर हसनैन खां ऐसे तीसरे सीनियर अधिकारी हैं जो पिछले 15 दिनों के भीतर बिहार छोड़ कर गये हैं. इससे पहले डीजीपी पद पर रहते हुए भी रजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाकर सीआईएसएफ के डीजी बन गये. वहीं, बिहार सरकार के एक और सीनियर आईपीएस अधिकारी भृगु श्रीनिवासन भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये. 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी भृगु श्रीनिवासन को बिहार सरकार ने पुलिस अकादमी, राजगीर का निदेशक बना रखा था.