ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सरकार बनने के बाद 25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

बिहार में नई एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 25 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बड़े फैसलों की उम्मीद है, खासकर महिलाओं की रोजगार योजना की किस्त को लेकर।

बिहार
मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली नई सरकार 20 नवंबर को बनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अब इन सभी नेताओं के बीच विभागों का बंटवारा भी आज हो गया। सरकार बनने के बाद 25 नवंबर दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे अब नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक होगी। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रीपरिषद की बैठक में एनडीए के तमाम मंत्री शामिल होंगे। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों की यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित तमाम मंत्री शामिल होंगे। यह दिन खास होने वाली है। 


ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अब बिहार की जनता की नजर 25 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक पर टिकी हुई है। जिन महिलाओं को अभी तक रोजगार योजना का दस हजार रूपया नहीं मिला है, उनकी भी नजर इस बैठक पर रहेगी। वही बिहार के युवा भी नई सरकार से कई उम्मीद लगा बैठे हैं। 

टैग्स