ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश कैबिनेट में 20 एजेंडों पर लगी मुहर, 23 लाख की गाड़ी खरीद सकते हैं मंत्री

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है. इस बैठक में 20 एजेंडों पर मुहर है. कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मंत्री और राज्य मंत्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नीतीश कैबिनेट की मीटिंग खत्म हो गई है. इस बैठक में 20 एजेंडों पर मुहर है. कई बड़े फैसले लिए गए हैं. मंत्री और राज्य मंत्री की गाड़ी खरीदने की राशि में वृद्धि की गई है.

कैबिनेट की बैठक में मोबाइल खर्च की राशि में भी वृद्धि की गई है. मोबाइल खर्च के लिए 40 लाख रुपये आवंटित किये गए हैं. आयुष्मान भारत योजना के लिए 1.83 करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च करने के लिए स्वीकृत दी गई है. 

बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए  250 करोड़ की राशि की स्वीकृति मिली है. बिहार के आकस्मिकता निधि से एडवांस स्वीकृत दी गई है. पंचायती राज व्यवस्था में उप मुखिया और पंचायत समिति के सदस्यों को समिति के खाते के संचालन पर हस्ताक्षर का अधिकार मिला है. BDO की अनुशंसा पर जिला  पंचायती राज पदाधिकारी कि ओर से संचालित खाते पर हस्ताक्षर करेंगे. वार्ड क्रियान्वयन और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के बारे में काफी शिकायत मिल रही थी. वार्ड सदस्यों के जिम्मे सात निश्चय योजना की जिम्मेदारी दी गई है. जिसमें हर घर नल का जल,नाली पक्कीकरण, गली पक्कीकरण समेत का योजनाएं शामिल हैं.