ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी

PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 19

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। नीतीश कैबिनेट ने विभिन्न विभागों से जुड़े 19 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है। सरकार ने बिहार में खेल विभाग का अलग से गठन करने को मंज़ूरी देने के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है।


दरअसल, बीते 6 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगा। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि जल्द ही बिहार में अलग से खेल विभाग का गठन किया जाएगाा, जिससे खेल के क्षेत्र में बेहतर काम हो सकेगा।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि अच्छे खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इससे युवा अपना पूरा ध्यान खेल पर फोकस कर सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि खेल विभाग के तहत खेल-कूद से संबंधित कार्य किए जाएंगे और खेल में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों की पुलिस सहित अन्य विभागों में खेल कोटा के रिक्त पदों पर प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।


मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब जल्द ही बिहार में खेल विभाग का गठन कर लिया जाएगा। बता दें कि बिहार में अभी तक खेल से संबंधित सभी कार्य कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधीन किए जाते थे।  जितेंद्र कुमार राय इस विभाग के मंत्री हैं।अलग से खेल विभाग के गठन के बाद राज्य में स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिल सकेगा। 


इसके साथ ही साथ सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़े इन प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है..


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी


 नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी


नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर; खेल विभाग के गठन को मंजूरी