ब्रेकिंग
दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना

AES से प्रभावित प्रखंडों में गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंटों पर अपनी मुहर लगाई है। चमकी बुखार या एईएस से प्रभावित प्र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक़्त की ताजा खबर पटना से आ रही है जहां नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 14 एजेंटों पर अपनी मुहर लगाई है। चमकी बुखार या एईएस से प्रभावित प्रखंडों में गरीब परिवारों को नीतीश सरकार पक्का घर देगी। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 

नीतीश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए मुजफ्फरपुर और वैशाली के उन जिलों में गरीबों का पक्का मकान बनवाएगी. जहां चमकी बुखार की वजह से बच्चों की हर साल मौत हो जाती है. 

नीतीश सरकार ने चमकी बुखार के कारण हो रहे मौत पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी. जिसमें यह बात सामने आई थी कि कच्चे मकानों में स्बेस्टर्स की छत होने के कारण बच्चों को गर्मी के दिनों में बुखार होता है.  इसके अलावे नीतीश सरकार ने धान अधिप्राप्ति के लिए चार करोड़ की राशि को मंजूरी दी है. पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को 78 करोड़ की राशि दी गई है. 

नीतीश सरकार जल जीवन हरियाली अभियान के तहत राज्य में कुल 7319 को का जीर्णोद्धार कराएगी। पहले चरण में लिए गए 1068 कुओं के अलावे इन कुओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। चरणों के जीर्णोद्धार के लिए 45.67 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।  

पूर्णियां चिकित्सा महाविद्यालय को 500 बेड का अस्पताल बनाने के लिए कैबिनेट ने 87.78 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। पूर्णिया चिकित्सा महाविद्यालय में पहले 300 बेड का अस्पताल था।

बिहार कराधान विवाद समाधान नियमावली 2020 को भी नीतीश कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी है. साथ ही साथ बिहार औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2016 में संशोधन के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है. मुंगेर के भीम बांध के निर्माण के लिए 130 करोड़ से ज्यादा की राशि को भी स्वीकृति दी गई है.  

टैग्स