ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना, डीएम ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द

नई नीतीश सरकार 25 नवंबर को पहली कैबिनेट बैठक करेगी, जिसमें बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर फैसला लिया जा सकता है। संभावित सत्र को देखते हुए पटना डीएम ने सभी पदाधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 27 मंत्रियों ने 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके अगले दिन यानि आज सभी मंत्रियों के बीच विभागों का भी बंटवारा हो गया। अब नई सरकार बनने के बाद 25 नवंबर को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गयी है, जिसमें मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। जिसमें बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर फैसला लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। 


बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का गठन किया जा चुका है। अब बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने की संभावना है। जिसमें विधि व्यवस्था के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जिसे लेकर पटना डीएम ने आदेश जारी किया है। 


बिहार विधान सभा के विशेष सत्र के आयोजन की संभावना के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी, पटना द्वारा कार्यहित में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड-स्तरीय सभी पदाधिकारियों, तकनीकी पदाधिकारियों तथा पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारियों के अवकाश पर तत्काल प्रभाव से संभावित विधान सभा सत्र की समाप्ति तक रोक लगाई गई है। 


यदि किसी पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी, पर्यवेक्षक-स्तरीय पदाधिकारी को विशेष परिस्थिति में अवकाश की आवश्यकता पड़ती है तो वे वरीय प्रभारी के माध्यम से स्पष्ट कारण का उल्लेख करते हुए अवकाश आवेदन जिलाधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे एवं अनुमति प्राप्त होने के उपरांत ही मुख्यालय छोड़ेंगे।


टैग्स