ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप

VIP पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही निषाद आरक्षण की अनुशंसा केंद्र को भेज चुके हैं। ऐसे में भाजपा चुनाव से पहले लोगों को भ्रमित कर रही है।

bihar
चुनावी मौसम में उठा आरक्षण का मुद्दा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: निषाद समुदाय को आरक्षण दिलाने के मुद्दे पर बिहार की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सीधा हमला बोला है। देव ज्योति ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा जनता को बरगलाने का काम करती है, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही निषाद आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार को अनुशंसा भेज चुके हैं।


देव ज्योति ने स्पष्ट रूप से कहा कि "बिहार सरकार ने पहले ही निषाद समुदाय को आरक्षण देने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज दी है। ऐसे में यह कहना कि अब फिर से अनुशंसा की जाएगी, जनता को भ्रमित करने की कोशिश है।" उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चाहिए कि वो पहले से भेजी गई अनुशंसा को ही केंद्र सरकार से पास करवा दें। इससे निषाद समाज को वास्तविक लाभ मिलेगा और अनावश्यक राजनीति से बचा जा सकेगा।


 चुनावी मौसम में उठा आरक्षण का मुद्दा

चुनावी मौसम में आरक्षण का मुद्दा बार-बार उठाया जा रहा है, जिसे VIP पार्टी ने “राजनीतिक हथकंडा” बताया है। पार्टी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने जो कदम पहले ही उठा लिए हैं, भाजपा अब उन्हें दोहराकर अपनी उपलब्धि बताना चाहती है, जो सच्चाई से परे है। बता दें कि निषाद समुदाय, जो मछुआरा और जल संसाधन पर आधारित व्यवसाय से जुड़ा है, लंबे समय से आरक्षण की मांग कर रहा है। बिहार सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए केंद्र को आरक्षण की अनुशंसा भेजी थी, जिसे अब तक केंद्र द्वारा पारित नहीं किया गया है। भाजपा द्वारा इस मुद्दे को फिर से उठाने पर VIP ने सवाल उठाए हैं।



टैग्स