ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Transport Department : कट गया गलत चालान तो नहीं हो परेशान, इस तरह हल होगी आपकी समस्या

Bihar Transport Department : बिहार में यह अक्सर देखने को मिलाता है कि जनता अपने वाहनों की चलान को लेकर यह कहते रहते हैं कि उनका चलान गलत काट दिया गया है। इसके बाद अब इस समस्या को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है।

Bihar Transport Department
Bihar Transport Department
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Transport Department  : बिहार में यह अक्सर देखने को मिलाता है कि जनता अपने वाहनों की चलान को लेकर यह कहते रहते हैं कि उनका चलान गलत काट दिया गया है। इसके बाद अब इस समस्या को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ी पहल की है। उन्होंने इस समस्या के निजात को लेकर नया प्लान तैयार किया है जिससे इस समस्या का निजात मिलेगा। 


दरअसल, बिहार में परिवहन विभाग की व्यवस्था से परेशान वाहन मालिकों के लिए राहत की खबर है। गलत चालान और जुर्माने की शिकायत के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। अब इस समस्या के निजात के लिए जल्द ही मोबाइल एप तैयार किया जाएगा। जिस पर वह तत्काल शिकायत दर्ज करा करेंगे। इसको लेकर परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने इसके लिए एप विकसित करने का निर्देश राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) को दिया है। ऐसा भी देखा गया है कि गाड़ियां घर में होती हैं और चालान दूर के किसी शहर में कट जाता है। अब इस समस्या को लेकर यह पहल की गई है। 


जानकारी हो कि परिवहन विभाग के सिस्टम से परेशान बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने 25 जुलाई की मध्य रात से चक्का जाम का फैसला किया है। इसलिए प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और तुरंत वाहन मालिकों की शिकायत के लिए एप विकसित करने का निर्णय लिया।इस एप पर वाहन मालिक (बाइक सहित) या चालक गड़बड़ी को अपलोड कर तुरंत शिकायत कर सकते हैं। इसका निराकरण त्वरित होगा। 


ट्रैफिक पुलिस व परिवहन विभाग के आंकडों के मुताबिक जिले में वाहन चेकिंग से प्रतिदिन 200 से अधिक बाइक और 50 से अधिक तिपहिया-चौपहिया वाहनों का ई-चालान काटा जा रहा है। औसतन मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर साढ़े चार से पांच लाख रुपये वसूला जा रहा है। इसके अलावा ट्रक से ओवरलोडिंग, नो-पार्किंग, परमिट उल्लंघन आदि को लेकर प्रतिदिन पांच लाख से अधिक की राशि बतौर जुर्माना वसूला जा रहा है।