ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गरीब मरीजों के लिए बड़ी पहल: मुफ्त में दवा देने की शुरूआत

PATNA: पटना के बिहटा अमहारा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने गरीब तबके के लोगों के लिए बड़ी पहल की है. अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त दवा देने की शुरूआत कर दी

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गरीब मरीजों के लिए बड़ी पहल: मुफ्त में दवा देने की शुरूआत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बिहटा अमहारा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने गरीब तबके के लोगों के लिए बड़ी पहल की है. अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों को मुफ्त दवा देने की शुरूआत कर दी गयी है. आज इसकी शुरूआत कर दी गयी.


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सितवंतो देवी महिला कल्याण संस्थान की ओर से निः शुल्क दवा योजना का शुभारम्भ किया गया. इसका उद्घाटन बिहार विधान सभा की लोक लेखा समिति के सभापति और मनेर से विधायक भाई वीरेन्द्र ,एनएसएमसीएच के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्रचार्य अशोक शरण और डीन हरिहर दीक्षित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया.


नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक कृष्ण मुरारी सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस योजना का उद्देश्य उन गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान करना है, जो गरीबी के कारण दवा नहीं खरीद पाते हैं. निःशुल्क दवा देने का फैसला कई अध्ययन और रिसर्च के आधार पर लिया गया है. इन रिचर्स में पाया गया कि ऐसे लोगों की तादाद बहुत ज्यादा है जो गरीबी के कारण इलाज से वंचित रह जाते हैं. नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब वैसे मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएँगी.


कार्यक्रम में मौजूद विधायक भाई वीरेन्द्र ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ये योजना हमारे समाज के वंचित वर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. स्वास्थ्य सेवा सभी का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. इस योजना के माध्यम से न केवल दवाइयों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि मरीजों का विश्वास भी बढ़ेगा. विधायक भाई वीरेंद्र ने सभी से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएँ और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सक्रिय भागीदारी निभायें.

टैग्स