ब्रेकिंग
बिहार के 20 पर्यटन स्थलों पर बनेगा रोपवे, पहले चरण में इन 6 जगहों पर काम शुरू; देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी✦बिहार के 20 पर्यटन स्थलों पर बनेगा रोपवे, पहले चरण में इन 6 जगहों पर काम शुरू; देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मानसिक बीमारी से जूझ रहे सिपाही की बर्खास्तगी को बताया गैरकानूनी

शादी की तैयारियों के बीच दिखा नीलम देवी का मजाकिया अंदाज, अनंत सिंह के मशहूर डायलॉग की ऐसे की कॉपी; वीडियो वायरल

Neelam Devi Viral Video: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों के बीच पत्नी नीलम देवी का मजाकिया अंदाज चर्चा में है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अनंत सिंह के मशहूर डायलॉग की नकल की।

Neelam Devi Viral Video
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Neelam Devi Viral Video: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी भी अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने अनंत सिंह के चर्चित डायलॉग की नकल करते हुए मुस्कुराकर कहा- 'अब विधायक जी का डायलॉग हम मारते हैं, चांद उतार दें।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



दरअसल, शिवांगी की शादी की तैयारियों और खास इंतजामों को लेकर पत्रकारों ने नीलम देवी से सवाल किया था। इस दौरान जब उनसे अनंत सिंह के अंदाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके अंदाज के सभी मुरीद हैं। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए अनंत सिंह के मशहूर संवाद को अपने अंदाज में दोहराया- 'चांद उतार दें।' नीलम देवी का यह बेफिक्र और मजाकिया अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।



अनंत सिंह और नीलम देवी की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होनी है। मंगलवार को पटना के बाढ़ क्षेत्र स्थित नदवां गांव में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शादी को लेकर पैतृक आवास को भव्य तरीके से सजाया गया है। रिश्तेदारों और मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। परिवार के सभी सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।



नीलम देवी के लिए यह आयोजन दोहरी खुशियों का मौका है। एक तरफ छोटी बेटी शिवांगी की शादी है, तो दूसरी तरफ छोटे बेटे अभिनव कुमार का उपनयन संस्कार भी आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।



शिवांगी की शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, करीब 300 चूल्हों पर भोजन तैयार किया जा रहा है। लगभग 500 हलवाई और कारीगर मिठाइयां तथा अन्य पकवान बनाने में जुटे हैं।



मेहमानों के लिए करीब 30 लाख रसगुल्ले तैयार कराने की बात कही जा रही है। इसके लिए पांच टैंकर दूध मंगवाया गया है। इसके अलावा छह तरह की मिठाइयां भी बनाई जा रही हैं। शादी में करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था का दावा किया गया है। खानपान की तैयारियों में जुटे लोगों का कहना है कि चार लाख क्या, अगर आठ लाख मेहमान भी आ जाएं तो भोजन की व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं होगी।



शादी समारोह में खानपान और भव्य सजावट के साथ घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी खास आकर्षण होगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह नीलम देवी के 'चांद उतार दें' वाले मजाकिया अंदाज से लेकर शादी के शाही इंतजामों तक, शिवांगी सिंह की शादी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता