ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

NDA विधायक दल की बैठक शुरू, सेन्ट्रल हॉल में जाने से पूर्व नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन

बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू हो गई। सीएम नीतीश कुमार हाथ जोड़कर विधायकों का अभिवादन किया। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक एनडीए के नेता का चुनाव करेंगे, जिसके बाद नीतीश राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

बिहार
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में एनडीए की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सेंट्रल हॉल पहुंचे हैं, सीएम हाउस से विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल पहुंचे नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। इस बैठक में एनडीए के तमाम नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। 


एनडीए की इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक एनडीए का नेता चुनेंगे। इस बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगेगी। जिसके बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले जेडीयू और बीजेपी ने अलग-अलग बैठकें की थी। एनडीए विधायक दल की बैठक में चिराग पासवान शामिल हुए। 


चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के अनुभव का लाभ हमलोगों को मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रचंड जीत दी है अब उनके उम्मीदों पर खड़ा होने का समय आ गया है। इस बैठक में विनोद तावड़े, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र प्रधान, केशव प्रसाद मौर्य सहित एनडीए के कई नेता शामिल हुए।