ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

BIHAR NEWS : नए साल में बिहार वासियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी ! अब बदल जाएगा कलेक्ट्रेट ऑफिस का एड्रेस, नहीं लगाना होगा अधिक चक्कर

PATNA : पटना कलेक्ट्रेट इसी महीने के अंत तक नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। भवन निर्माण विभाग की तरफ से बिल्डिंग निर्माण का काम पूरा कर लिया गया

BIHAR NEWS : नए साल में बिहार वासियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी ! अब बदल जाएगा कलेक्ट्रेट ऑफिस का एड्रेस, नहीं लगाना होगा अधिक चक्कर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना कलेक्ट्रेट इसी महीने के अंत तक नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। भवन निर्माण विभाग की तरफ से बिल्डिंग निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। इसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार द्वारा इस नए भवन का उद्घाटन होना है।


जानकारी के अनुसार इस नए कलेक्ट्रेट भवन में 39 विभाग संचालित किए जाएंगे वर्तमान में कलेक्ट्रेट के कार्यालय पांच जगह पर संचालित हो रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, अब नए भवन में शिफ्ट होने के बाद लोगों को कामकाज करने में भी काफी आसानी होगी।नए भवन में एक ही जगह जिला परिषद, डीडीसी, एसडीएम और अन्य अधिकारियों के कार्यालय होंगे। नए भवन में आम लोगों के बैठने के लिए एसी हॉल भी बनाए गए हैं। 


मालूम हो कि, वर्तमान में कलेक्ट्रेट के कई विभाग शहर में अलग अलग जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं। अभी डीएम ऑफिस हिन्दी भवन से चल रहा है। इसके अलावा डीडीसी ऑफिस विकास भवन से चलाया जा रहा है। यही जिला परिषद का भी दफ्तर है।  छज्जूबाग में एडीएम अनुभाजन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पटना सदर अनुमंडल के कार्यालय जैसे डीसीएलआर का दफ्तर, जिला खनन कार्यालय वीरचंद पथ स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में संचालित किया जा रहा है। पटना सिटी में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी का कार्यालय है, इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। अलग-अलग काम के लिए लोगों को कई जगहों पर जाना पड़ रहा है।  


इधर,नए भवन में इन दफ्तर के शिफ्ट होने के बाद लोगों को काफी आसानी होगी। उन्हें इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और काम भी जल्द से जल्द हो सकेंगे।जिन भवनों में अभी काम चल रहे हैं उनके जनवरी तक खाली होने की पूरी संभावना है। नए कलेक्ट्रेट में जो सुविधाएं  उपलब्ध होगी उसमें 445  वाहनों के लिए पार्किंग होगी, इसके साथ ही 300 लोगों के बैठने के लिए एसी कॉन्फ्रेंस रूम और 225 सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। यहां से 39 विभाग होंगे संचालित होंगे।